फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: सड़क हादसे में घायल की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। सुसराल से बाइक पर घर लौट रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में घायल होने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मोहल्ला वृत्याना निवासी बबित पांडेय (30) बीती 7 अप्रैल को अपनी पत्नी प्रियंका को छोड़ने जनपद बदायूं के थाना उसहैत क्षेत्र स्थित सुसराल गए थे। देर शाम वह बाइक से वापस घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में वह सड़क हादसे का शिकार हो गए थे।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची उसहैत पुलिस ने मोबाइल के माध्यम से परिजन को घटना की जानकारी दी थी। घायल बबित को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। जहां से चिकित्सक ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया था। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें