फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: रिटायर्ड जेई की सीढ़ियों से गिरकर मौत

Sat, 06 Dec 2025 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो29मृतक मिश्रीलाल का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कासगंज। विद्युत निगम के रिटायर्ड जूनियर इंजीनियर (जेई) की शनिवार को घर की सीढ़ियों से गिरकर मौत हो गई। वह सीढ़ियों पर फिसलने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अलीगढ़ में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


सिटी रोड स्थित मोहल्ला जय जय राम निवासी मिश्री लाल वर्मा (80) विद्युत निगम में जूनियर इंजीनियर के पद से सेवानिवृत्त थे। नाती मृदुल ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 8:00 बजे बाबा घर की सीढि़यों से फिसलकर गिर गए थे। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया था। अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके बेटे विजेंद्र सिंह वर्मा ने बताया कि उनके पिता की तबीयत खराब रहती थी। उन्हें सीढ़ियां चढ़ने में दिक्कत होती थी। परिजन ने उन्हें सीढ़ियों पर न चढ़ने की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी। सीढ़ियां से फिसलकर गिरने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें