फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: शनि अमावस्या पर मंदिरों में हुए धार्मिक अनुष्ठान

Sat, 16 May 2026 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो19सोरों के नगरिया में गंगेश्वर महाराज मंदिर में शनि अमावस्या के अवसर पर हनुमान जी का किया
विज्ञापन
सोरोंजी। ज्येष्ठ मास की शनि अमावस्या पर तीर्थनगरी के प्रमुख हनुमान और शनिदेव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिरों में हनुमानजी की आराधना, अभिषेक और भव्य शृंगार किया गया।
विज्ञापन


शनि अमावस्या पर लड्डू वाले बालाजी मंदिर में विशेष यज्ञ-अनुष्ठान का आयोजन किया गया। जहां श्रद्धालुओं आहुतियां डालीं। शाम को ढोल-नगाड़ों और शंख ध्वनि के बीच हनुमानजी की भव्य महाआरती उतारी गई। महाआरती के बाद भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया गया। वहीं शनिदेव का सरसों के तेल से अभिषेक किया गया। तीर्थनगरी के ऋषिसेश्वर हनुमान मंदिर, लड्डू वाले बालाजी मंदिर, सिद्ध हनुमान मंदिर, सोमेश्वर पंचमुखी हनुमान मंदिर, तेजोमय हनुमान मंदिर, योगेश्वर हनुमान मंदिर, पंचमहाशक्ति हनुमान मंदिर, पेड़ा वाले हनुमान मंदिर, दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर और नगरिया स्थित गंगेश्वर महाराज मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। इस दौरान पंडित कैलाश नंबरदार, महंत शिवकुमार, महंत रामाशंकर जोशी, अनुराग गोस्वामी, दिलीप दीक्षित, लोकेश शर्मा, दीपक भारद्वाज और बाबू गिरी गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें