फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: नदरई गेट क्षेत्र में जलभराव से मिलेगी निजात

Mon, 04 May 2026 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो31कासगंज के नदरई गेट क्षेत्र में कराया गया नाला निर्माण । संवाद
विज्ञापन
कासगंज। नदरई गेट क्षेत्र में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या से जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है। नगर पालिका इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए नाला निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। इससे बरसात के दौरान होने वाली परेशानी से लोगों को निजात मिलेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से गांधी मूर्ति से माल गोदाम चौराहे तक नाले का निर्माण कराया जा रहा है। बारिश के दौरान इस क्षेत्र में हर वर्ष जलभराव हो जाता है। इससे लोगों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कई बार जलभराव के कारण आवागमन भी प्रभावित होता है और दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ता था।
चेयरमैन मीना माहेश्वरी ने बताया कि कार्य को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। नाला निर्माण के बाद वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या का समाधान हो जाएगा। वहीं अन्य जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में इसी तरह के कार्य कराने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें