फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: सर्कुलर रोड पर लीकेज सही होने से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सर्कुलर रोड पर चामुंडा मंदिर गेट के पास पिछले कई महीनों से पाइपलाइन में लीकेज की समस्या बनी हुई थी। इससे लोगों को पानी की आपूर्ति में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। इस वजह से घरों तक पानी प्रेशर के साथ नहीं पहुंच पा रहा था। घरों में गंदा पानी आ रहा था।
विज्ञापन

नगर पालिका ने बृहस्पतिवार को समस्या के समाधान के लिए मरम्मत कार्य शुरू कराया। देर शाम तक कर्मचारी पाइप लाइन की लीकेज ठीक करने में जुटे रहे। इससे अब लोगों को सुचारू रूप से पानी की आपूर्ति मिल सकेगी और उनके घरों तक प्रेशर से पानी पहुंचेगा। इसके अलावा गंदा पानी आने की समस्या भी समाप्त हो जाएगी।
अधिशासी अधिकारी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि सर्कुलर रोड पर काफी समय से मुख्य लाइन में लीकेज था। इसे बृहस्पतिवार की शाम तक पूरी तरह से ठीक कर लिया गया है। क्षेत्र में पेयजल की कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें