फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: प्रशासन ने उपलब्ध कराई नई मूर्ति, प्राण प्रतिष्ठा के बाद होगी स्थापना

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनपुरा। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव टीकमपुरा में मंगलवार रात अराजक तत्वों ने पथवारी माता मंदिर में देव मूर्तियों को तोड़ दिया था। उनके स्थान पर प्रशासन ने नई मूर्ति उपलब्ध कराई हैं।
विज्ञापन

बुधवार सुबह देव प्रतिमाओं के खंडित होने की सूचना मिलने पर पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। मोहनपुरा चौकी प्रभारी डॉ. महेश सिंह ने बताया कि बुधवार शाम को नई मूर्ति भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी को सुपुर्द कर दी गई।
पूर्व जिलाध्यक्ष ने बताया कि शुभ मुहूर्त में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद स्थापना की जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। सुखवीर सिंह फौजी, राजकुमार फौजी, महेश सिंह, मुन्नालाल चौहान, मनवीर चौहान, कुलदीप कुमार, प्रेमवीर सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने अराजकतत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें