फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अपहरण के मामले में राजस्थान पुलिस का कासगंज में छापा, मांगी गई थी 25 लाख की फिराैती; घर से गायब मिला आरोपी

Sat, 03 Jan 2026 10:58 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

आरोपी कार से युवक को अगवा कर ले गए थे। परिजन से 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। अपहरण के मामले में राजस्थान पुलिस सोरोंजी के मोहल्ला कटरा निवासी जितेंद्र, हरियाणा के नूंह मेवात निवासी मोहम्मद व जाकिर को बोलेरो कार के साथ गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
police demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवक के अपहरण और 25 लाख की फिरौती मांगने के मामले में राजस्थान पुलिस ने शनिवार को अमांपुर तिराहे पर स्थित आरोपी के घर छापा मारा। इस दौरान राजस्थान पुलिस को आरोपी घर पर मौजूद नहीं मिला। अपहरण में आरोपी की कार उपयोग की गई थी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


राजस्थान के अलवर जिले की बगड़ तिराहा थाना पुलिस शनिवार को अपहरण और फिरौती के एक मामले में कासगंज पहुंची। बगड़ तिराहा थाना के एएसआई जगदीश मीणा ने सदर कोतवाली में आमद दर्ज कराई और आरोपी की तलाश के बारे में कासगंज पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद कोतवाली पुलिस को साथ लेकर राजस्थान पुलिस ने अमांपुर तिराहे पर राजपूत होटल के पास आरोपी आकाश उर्फ राजेश के घर पर दबिश दी। इस दौरान आरोपी घर पर नहीं मिला। इसके बाद पुलिस टीम वापस लौट आई।

राजस्थान पुलिस के मुताबिक, 8 नवंबर 2025 को नशोपुर निवासी एक युवक को ठेकेदारी का झांसा देकर हरियाणा के बड़कली से अपहरण कर लिया गया था। आरोपी बोलेरो कार से उसे अगवा कर ले गए थे और परिजन से 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। अपहरण के मामले में राजस्थान पुलिस सोरोंजी के मोहल्ला कटरा निवासी जितेंद्र, हरियाणा के नूंह मेवात निवासी मोहम्मद व जाकिर को बोलेरो कार के साथ गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। पुलिस को जांच में पता चला कि अपहरण में उपयोग की गई बोलेरो कार सदर कोतवाली में अमांपुर तिराहे के पास रहने वाले आरोपी आकाश की थी। इस पर उसकी तलाश में दबिश देने आई थी।
विज्ञापन


एएसआई जगदीश मीणा ने बताया कि बगड़ तिराहा थाना में दर्ज अपहरण और फिरौती के मामले में आरोपी आकाश की तलाश में टीम आई है। कासगंज पुलिस के साथ राजपूत होटल के पास घर पर दबिश दी गई, लेकिन आरोपी नहीं मिला। अपहरण में आरोपी की कार उपयोग की गई थी।
विज्ञापन






 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें