फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: कुंभ मेले में बेहतर सेवा देने वाले 233 पुलिसकर्मी किए सम्मानित

Fri, 02 Jan 2026 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो22कासगंज में सीओ अमित कुमार को प्रश​स्ति पत्र देकर सम्मानित करतीं एसपी अंकिता शर्मा। स्रो
विज्ञापन
कासगंज। पुलिस लाइन स्थित ऑडिटोरियम में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें एक ओर पुलिसकर्मियों की समस्याओं का निराकरण किया गया, वहीं दूसरी ओर प्रयागराज कुंभ मेले में बेहतर सेवा देने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने प्रयागराज कुंभ मेले में अपनी कार्यकुशलता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने वाले जिले के 233 पुलिस कर्मियों को पुलिस मुख्यालय लखनऊ की ओर से भेजे गए प्रशस्ति-पत्र और मेडल प्रदान किए। उन्होंने कहा कि इन जवानों ने अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया, जो पूरे जनपद के लिए गर्व की बात है।
सैनिक सम्मेलन में जिले के सभी थानों से आए पुलिसकर्मियों ने अपनी व्यक्तिगत व विभागीय समस्याएं एसपी के समक्ष रखीं। एसपी ने कुछ समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया।
विज्ञापन

शेष के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान सभी बीट आरक्षियों को यक्ष एप के संबंध में जानकारी दी गई। बताया गया कि कैसे इस तकनीक का उपयोग कर पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, सीओ सदर आंचल चौहान, सीओ सहावर शाहिदा नसरीन, सीओ पटियाली संदीप वर्मा, सीओ यातायात अमित कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी रमेश कुमार तिवारी और प्रतिसार निरीक्षक रविंद्र कुमार मलिक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें