फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: रीजनिंग से इतिहास तक के सवालों ने परखा ज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा में इस बार प्रश्न पत्र काफी व्यापक रहा। रीजनिंग से लेकर इतिहास और सामान्य ज्ञान तक से प्रश्न पूछे गए। कई परीक्षार्थी जहां बीएनएस की धाराओं से जुड़े सवालों में उलझ गए, वहीं कुछ अभ्यर्थियों को इतिहास के प्रश्नों ने सोचने पर मजबूर कर दिया। रीजनिंग के सवाल भी कई अभ्यर्थियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हुए।
विज्ञापन

परीक्षा में रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, हिंदी, गणित, इतिहास और नागरिक शास्त्र जैसे विषयों से प्रश्न पूछे गए।
अभ्यर्थियों के अनुसार प्रश्नपत्र में पुलिस के सबसे बड़े अधिकारी का नाम, भारतीय संविधान, मुहावरे, पर्यायवाची शब्द, प्रसिद्ध लेखकों के नाम तथा 1857 के विद्रोह से पहले ब्रिटिश नीति के कारण किन भारतीय राज्यों का विलय हुआ जैसे प्रश्न शामिल थे।
इसके अलावा रिक्त स्थानों से जुड़े प्रश्नों में मानव अंगों में निषेचन संबंधी जानकारी और भारतीय कानून के तहत किसी व्यक्ति को कब से किशोर नहीं माना जाता, जैसे सवाल भी पूछे गए। गणित के खंड में लाभ-हानि, दी गई राशि से ब्याज दर के आधार पर मूलधन निकालने जैसे प्रश्न आए। साथ ही बीएनएस की धाराओं से जुड़े सवाल भी प्रश्नपत्र का हिस्सा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें