फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दिखा दमखम

विज्ञापन
फोटो 53 कासगंज के श्रीगणेश इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं। स्रोत: संवाद
विज्ञापन
कासगंज। माध्यमिक स्कूलों की जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का श्री गणेश इंटर कॉलेज में बुधवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन दौड़, गोला फेंक, चक्का फेंक आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से समा बांध दिया।
विज्ञापन

महिला आयोग सदस्य रेनू गौड़, मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र पूर्व मुख्य विकास अधिकारी सचिन और जिला विद्यालय निरीक्षक रजनेश कुमार ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद अतिथियों ने जनपद ध्वज फहराकर प्रतियोगिता की विधिवत शुरुआत की।
मुख्य विकास अधिकारी ने खिलाड़ियों की मार्च पास्ट की सलामी ली। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और नगर पालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह में रंग भर दिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न आयु वर्गों में दौड़, गोला फेंक और चक्का फेंक सहित कई एथलेटिक्स स्पर्धाएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में नीटू, मनवीर, धर्मेंद्र कुमार, विनय कुमार, अरुण गौतम, रजनीश और विकास ने भूमिका निभाई। स्कोरर के रूप में सुशील कुमार, शीला देवी, गीता सिंह, अंजलि, विनय कुमार, नवाब अली, अनिल कुमार, अंजलि सोलंकी और मनसुख ने जिम्मेदारी संभाली। संचालन अभिषेक पांडेय ने किया
इस दौरान प्रधानाचार्य एचपीएन दुवे, विज्ञान क्लब जिला समन्व्यक डॉ. जयंत गुप्ता, प्रधानाचार्य मेजर आलोक दुवे, जिला क्रीडा प्रभारी समीक्षा सिंह, गीता, रजनीकांत निर्मल, डीएसपाल, विमल कुमार मिश्रा, सुधीर मिश्रा आदि मौजूद रहीं।



इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी

14 वर्षीय बालक 100 मीटर दौड़: विशाल गुप्ता प्रथम, योगेश कुमार द्वितीय और अर्जुन तृतीय रहे।
14 वर्षीय बालिका 200 मीटर दौड़: लक्ष्मी ने प्रथम, गौरी ने द्वितीय और आकांक्षा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
गोला फेंक बालिका : विट्टो प्रथम, शवाना द्वितीय और झलक तृतीय रहीं।
चक्का फेंक बालिका: कनक प्रथम, कनकू द्वितीय और विट्टो तृतीय रहीं।
डिस्कस थ्रो बालक: दीपक प्रथम, अनुभव द्वितीय और प्रशांत तृतीय रहे।
19 वर्षीय बालिका गोला फेंक: जानवी प्रथम, रेनू द्वितीय और नीलम तृतीय रहीं।
17 वर्षीय बालिका गोला फेंक- सुष्मा प्रथम, अनुष्का द्वितीय और करीना तृतीय रहीं।
17 वर्षीय बालक दौड़- जतिन प्रथम, हर्षित मौर्य द्वितीय और मोहित तृतीय रहे।
जूनियर बालिका 200 मीटर दौड़- मुस्कान प्रथम, गौरी और ऋषिका द्वितीय तथा करिश्मा तृतीय रहीं।

फोटो 53 कासगंज के श्रीगणेश इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं। स्रोत: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें