फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: फ्लैग फुटबॉल टीम का कांस्य पदक जीतकर लौटने पर जोरदार स्वागत

विज्ञापन
फोटो52मोहनपुरा में फ्लैग फुटबॉल टीम का कांस्य पदक जीतकर लौटने ​खिलाड़ियों का स्वागत करते ​शिक
विज्ञापन
मोहनपुरा। चंडीगढ़ के लैमरीन टेक स्किल यूनिवर्सिटी में आयोजित स्नैप एंड स्प्रिंट इंटर क्लब फ्लैग फुटबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीतने वाली एसबीडी पब्लिक स्कूल, रामपुर मोहनपुरा की टीम के वापस लौटने पर विद्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन एक से चार अक्टूबर तक किया गया था। प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पदक अपने नाम किया। टीम के चंडीगढ़ से वापस विद्यालय पहुंचने पर स्कूल प्रबंधक, प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने खिलाड़ियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस दौरान टीम कोच लोकेंद्र और कप्तान अमित पुंढीर सहित सभी खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी गई। विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि अन्य छात्रों को भी खेलों के प्रति प्रेरित करेगी। उन्होंने टीम के सभी खिलाड़ियों और कोच को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें