फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: सराफा व्यापारी को थाने ले जाने पर जताया विरोध, कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
फोटो36कासगंज में पुलिस के समक्ष आक्रोश जताते व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। बिलराम गेट स्थित दीपक ज्वेलर्स के स्वामी रामबाबू साहू को पुलिस द्वारा दुकान से थाने ले जाने और कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल पकड़ गया है। घटना से आक्रोशित सराफा व्यापारियों ने रविवार को एसपी ओपी सिंह के समक्ष पहुंचकर विरोध जताया और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

व्यापारियों का आरोप है कि एक व्यक्ति की शिकायत पर थाने के दरोगा कुछ पुलिसकर्मियों के साथ दुकान पर पहुंचे और चेन खरीदने के मामले में व्यापारी को जबरन थाने ले गए। विरोध के बावजूद उन्हें नहीं छोड़ा गया। थाने में धक्का-मुक्की की गई।
बाद में जिला सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों के हस्तक्षेप और एसपी-सीओ के निर्देश पर उन्हें छोड़ा गया। रविवार को सोरों गेट स्थित आंबेडकर पार्क में आयोजित यातायात माह के कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने एसपी ओपी सिंह और सीओ अमित कुमार के सामने यह मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि व्यापारियों की सुरक्षा और सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान अशोक अग्रवाल, संजय अग्रवाल, मिंकी अग्रवाल, तनुज राठौर, सत्यप्रकाश गहलोत, राजवीर सिंह सोलंकी, अंकुश, रमेश साहू, सतीश गुप्ता और डॉ. विकास गुप्ता सहित तमाम सर्राफा व्यापारी मौजूद रहे।
-

वर्जन



मामले में व्यापारी की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। आज कुछ सराफा व्यापारियों ने इसकी जानकारी दी। उनको समझा गया है कि सामान खरीदने से पहले उसकी अच्छे से जांच कर लें। ताकि चोरी जैसे अपराधों पर रोकथाम लगाई जा सके। वहीं, पुलिस को भी किसी व्यापारी के साथ इस तरह के मामले में दुर्व्यवहार करने की छूट नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। -ओपी सिंह, एसपी





गंजडुंडवारा थाने में तैनात दरोगा राजपाल शनिवार देर शाम दुकान पर अन्य पुलिसकर्मी के साथ आए थे। एक आरोपी के कहने पर चोरी की चेन खरीदने का आरोप लगाने लगे, जबकि ऐसी कोई चेन नहीं खरीदी थी। साक्ष्य के तौर पर दुकान की सीसीटीवी फुटेज मौजूद है। आरोपी भी लगातार बयान बदल रहा था। कभी 10 दिन पहले बेचने की बात कहता तो कभी दो महीने पहले। बावजूद इसके पुलिस पिता को थाने ले गई। वहां धक्का देकर अभद्रता की। -प्रदीप साहू, सराफा कारोबारी के बेटे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें