फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: विकास कार्यों की प्रगति न रहे धीमी, तेजी से करें कार्य

Tue, 13 Jan 2026 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि जिन विभागों की प्रगति धीमी है वे कार्यों में तेजी लाकर अपनी और जनपद की रैंक में सुधार लाएं। सभी कार्यों की पोर्टल पर फीडिंग समय से कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों को मिले। सभी अधिकारी कार्यालर्यों में आईं शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। समीक्षा के दौरान उद्योग विभाग, आरईएस द्वारा सरकारी भवन निर्माण, स्वास्थ्य विभाग में दवाइयों की उपलब्धता, जलजीवन मिशन में पेयजल परियोजनाओं का निर्माण कार्य, पंचायती राज में जियो टैगिंग, स्वच्छ भारत मिशन, बेसिक शिक्षा, निराश्रित गोवंश, पिछड़ा वर्ग में शादी अनुदान, सामूहिक विवाह योजना, प्रोजेक्ट अलंकार, एक जनपद एक उत्पाद आदि की समीक्षा की गई। बैठक में उप जिलाधिकरी एवं समाज कल्याण अधिकारी सुशांत सांवरे, उप निदेशक कृषि महेंद्र सिंह , बीएसए सूर्यप्रताप सिंह, डीआईओएस जगदीश प्रसाद, डीपीआरओ देंवेंद्र सिंह, उपायुक्त उद्योग चंद्रभान भास्कर सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें