फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: कोहरे में खड़े ट्रैक्टर से टकराई बस, चालक-परिचालक घायल

Tue, 13 Jan 2026 10:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो43सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुई रोडवेज बस ।संवाद
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली थाना क्षेत्र के दीवान नगर में मंगलवार की सुबह कोहरे में एक रोडवेज बस सड़क किनारे खड़ी ईंटों से भरी खराब ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर के बाद बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में चालक और परिचालक घायल हो गए। जबकि यात्रियों को मामूली चोट आईं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। रोडवेज बस कौशांबी जिले से दिल्ली के आनंद विहार जा रही थी।
विज्ञापन




सिकंदरपुर वैश्य के गांव पीतमनगर हडेरा निवासी नीरज परिवहन निगम में चालक है। वह कौशांबी डिपो सेबस लेकर दिल्ली के आनंद विहार जा रहे थे। कोहरे के कारण बस मंगलवार की सुबह करीब 5:30 बजे पटियाली थाना क्षेत्र के दीवान नगर में सड़क किनारे खड़ी खराब ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। हादसे से रोडवेज बस का आगे का हिस्सा एक तरफ से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जोरदार टक्कर होने से बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में चालक नीरज और परिचालक फिरोजाबाद जिले के नारखी थाना में गांव रतौली निवासी विवेक कुमार (31) घायल हो गए। जबकि यात्रियों को मामूली चोटें आईं। हादसे की जानकारी मिलने पर पटियाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। हादसे के कारण मार्ग पर कुछ देर आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने खराब ट्रैक्टर-ट्रॉली और क्षतिग्रस्त बस को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारू कराया। वहीं, बस में सवार यात्रियों को दूसरी रोडवेज से दिल्ली के रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें