फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से गर्भवती की मौत: पति की हालत नाजुक, प्रसव के दौरान पहली पत्नी की मौत के बाद साली से की थी शादी

Tue, 29 Aug 2023 10:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में कार की टक्कर से गर्भवती की मौत हो गई जबकि पति की हालत नाजुक बनी हुई है। प्रसव के दौरान पहली पत्नी की मौत होने के बाद उसने साली से शादी की थी। वह पहले बच्चे को जन्म देने वाली थी। इससे पहले ही मौत हो गई।
विज्ञापन
kasganj news: कार की टक्कर से गर्भवती की मौत के बाद हंगामा करते ग्रामीण, राधा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में गर्भवती पत्नी की मौत हो गई। जबकि, पति गंभीर रूप से घायल हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर जाम को खुलवाया।

विज्ञापन


सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के उस्मानपुर गांव निवासी लेखराज (30) अपनी गर्भवती पत्नी राधा को बाइक से लेकर कादरगंज गंगा घाट पर प्रसाद चढ़ाने गए थे। वहां लौटते समय गांव से कुछ दूरी पहले ही पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दंपती गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उनको निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया गया। दोनों की हालत गंभीर होने पर यहां से रेफर कर दिया गया। 

यह भी पढ़ेंः- कातिल पति: आधी रात कर दी पत्नी की हत्या...फिर कमरे में बंद करके रखी लाश; आगे जो किया पुलिस भी रह गई सन्न

विज्ञापन
Trending Videos

इसके बाद परिजन उन्हें आगरा ले जा रहे थे। रास्ते में राधा ने दम तोड़ दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष राजीव यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा बुझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खुलवाकर यातायात सुचारू कराया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। कार को कब्जे में लिया गया है।

यह भी पढ़ेंः- UP News: वीडियो कॉल करके चालक ने ट्रक के अंदर खुद को मारी गोली, तड़पते हुए थम गईं सांसें; घर में मची चीख-पुकार
विज्ञापन

सपना के बाद राधा अब राधा का भी छूटा साथ

उस्मानपुर में हुए सड़क हादसे में लेखराज की गर्भवती पत्नी राधा की मौत हो जाने से लेखराज पूरी तरह से टूट गया। लगभग दो वर्ष पूर्व लेखराज की पहली पत्नी सपना की बच्चे को जन्म देते समय मौत हो गई थी। सपना की मौत के बाद परिवार के लोगों ने सपना की छोटी बहन राधा से लेखराज की शादी करा दी। सपना से दो पुत्रियां हैं। एक पांच वर्ष की गुड़िया, दूसरी तीन वर्ष की सलोनी की जिम्मेदारी राधा ने उठा रही थी। राधा पहली संतान को जन्म देने वाली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें