फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: जूडो में प्रथम का पंच, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान

विज्ञापन
फोटो 02 कासगंज केग्रेटर नोएडा में सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 की  प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता ज
विज्ञापन
कासगंज। जूडो के मैट पर कासगंज के युवा खिलाड़ी प्रथम चौहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 जूडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। ग्रेटर नोएडा स्थित सेंट जार्ज स्कूल में 14 से 18 अगस्त तक आयोजित जोन स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम ने सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रही। प्रथम ने अपने मुकाबलों में दमखम और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किया। उनकी इस सफलता से विद्यालय परिवार और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।
विद्यालय के प्रबंधक दीपक गुप्ता और प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार गौतम ने प्रथम को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। गेम्स शिक्षक सुधीर यादव ने प्रथम की सफलता को उनकी मेहनत, लगन और खेल प्रतिभा का परिणाम बताया।
विज्ञापन

कोच पंकज कुमार ने भी खिलाड़ी को बधाई देते हुए भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। उपक्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह, ब्रजेश पहलवान, मुन्नालाल सहित अन्य खेल प्रेमियों ने भी प्रथम की उपलब्धि पर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें