फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: पोस्टकार्ड पर दर्शाया टीईटी अनिवार्यता का विरोध

Fri, 13 Mar 2026 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो28सोरोंजी ​बीआरसी पर पोस्टकार्ड दिखाते ​शिक्षक व ​शि​क्षिकाएं। स्रोत: ​शिक्षक
विज्ञापन
कासगंज। टीईटी अनिवार्यता के विरोध में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ द्वारा चलाया जा रहा आंदोलन तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में शिक्षकों ने सोरोंजी बीआरसी पर पोस्टकार्ड पर अपनी मांगे लिखकर प्रधानमंत्री को भेजीं और लंबे समय से कार्यरत शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की गुहार लगाई।जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप यादव के संयोजन में विकास खंड सोरों के बीआरसी गोरहा पर पोस्टकार्ड अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह और मंत्री त्रिवेंद्र सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। शिक्षकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पोस्टकार्ड भेजकर अपनी समस्या से अवगत कराया और लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों को संसद में विधेयक के माध्यम से टीईटी की अनिवार्यता से राहत देने की मांग की। ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि 25 से 26 वर्षों से शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों को अब टीईटी पास करने के निर्देश दिए जा रहे हैं, जो व्यावहारिक नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अन्य विभागों में लंबे समय से कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को भी वर्तमान समय की परीक्षाएं पास करने के निर्देश दिए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह निर्णय जमीनी हकीकत को समझे बिना लिया गया प्रतीत होता है, इसलिए केंद्र सरकार को इस मामले का समाधान निकालना चाहिए। कार्यक्रम में ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज यादव, सुधीर कुमार, अश्विनी, चरन देवी, चंचल चौधरी, रजनीश कुमार, गजराज सिंह, शिखा आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें