फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: मार्च में ही अप्रैल जैसी गर्मी, 36 डिग्री तक पहुंचा पारा

Fri, 13 Mar 2026 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो02कासगंज में दोपहर के समय पेड़ की छांव में बैठे लोग। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। गर्मी ने मार्च में ही अप्रैल जैसे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है और लोगों को अभी से तेज गर्मी का अहसास होने लगा है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो सामान्य से करीब तीन डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान भी औसत से ऊपर रहने से दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी का असर महसूस किया जा रहा है। तापमान में आई इस बढ़ोतरी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है और मौसम के इस बदले रुख ने सभी को हैरान कर दिया है।सुबह के समय हल्की ठंडक जरूर महसूस होती है, लेकिन सूरज चढ़ते ही गर्मी का असर तेज हो जाता है। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवा के कारण लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। इसका असर बाजारों और सड़कों पर भी दिखाई देने लगा है, जहां दोपहर के समय लोगों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम हो गई है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग दोपहर के समय पार्कों और पेड़ों की छांव का सहारा ले रहे हैं। कई लोग घरों और दुकानों के बाहर छायादार स्थानों पर बैठकर गर्मी से बचाव कर रहे हैं। शहर के पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर भी इन दिनों लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो औसत से लगभग एक डिग्री अधिक बताया जा रहा है। तापमान में अचानक आई इस बढ़ोतरी ने मौसम के मिजाज को पूरी तरह बदल दिया है।जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा का कहना है कि इस बार मौसम में बदलाव अपेक्षाकृत जल्दी देखने को मिल रहा है। यदि तापमान इसी तरह बढ़ता रहा तो आने वाले दिनों में गर्मी और अधिक परेशान कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें