फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: दो सगी बहनों को पुलिस ने मथुरा से किया बरामद

Sat, 27 Jun 2026 12:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के एक गांव से 22 जून को गायब हुई दो सगी बहनों को पुलिस टीम ने मथुरा से बरामद कर लिया। परिजन ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शुक्रवार की दोपहर परिजन व ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग सगी बहनें लापता हो गई थी। किशोरियों के परिजन की ओर से कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, उनकी दो नाबालिग भतीजी 22 जून की दोपहर तीन बजे घर से गढ़ी सामान लेने के लिए निकलीं थी। इसके बाद वह देर शाम तक नहीं लौटीं। परिजन ने उन्हें काफी तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। उनका आरोप है कि गांव गढ़ी निवासी आरोपी अजीम सैफी, अमीर उनकी भतीजी को आरिफ के सहयोग से ले गए थे। मामले में उनकी ओर से तीनों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद किशोरियों की तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस ने उनकी बरामदगी के लिए सर्विलांस सेल की मदद ली। दोनों बहनों को पुलिस ने देर रात मथुरा से बरामद कर वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। दोनों बहनों के बरामद होने पर उनके परिजन व ग्रामीण ढोलना कोतवाली पहुंचे। उन्होंने अरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बजरंग दल के विभाग संयोजक एटा विभाग अंबरीश वशिष्ठ ढोलना कोतवाली पहुंचे। उन्होंने किशोरियों के परिजन ने मुलाकात की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर पीड़ित परिवार को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस ने आक्रोशित लोगाें को समझाकर मामला शांत कराया। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि पुलिस टीम ने दोनों बहनों को मथुरा से बरामद कर लिया है। उन्हें वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करके बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें