फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: सड़क पार कर रहे छात्र को कार ने रौंदा, मौत

Sat, 27 Jun 2026 12:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली कोतवाली के दरियावगंज क्षेत्र में सड़क पार कर रहे छात्र को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसकी मौत हो गई। वह दिल्ली से लौटकर अपने गांव जा रहा था। पुलिस हादसा करने वाली कार के चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गांव नगला गणेश निवासी प्रशांत कुमार (20) शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे दिल्ली से अपने गांव लौट रहा था। इस दौरान वह बस से उतरकर गांव दरियावगंज के पास सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान पीछे की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। प्रशांत उछलकर दूर जा गिरा। घटना के बाद राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं छात्र के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजन आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह कक्षा 11 का छात्र था। प्रशांत की मौत की खबर सुनकर उसकी मां रामसखी सहित अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ अमित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें