कासगंज के कोतवाली क्षेत्र के गांव नरोली में सोमवार रात ननिहाल में रह रहे किशोर का शव फंदे से लटका मिला। उसके पिता ने अपनी पत्नी, साले सहित अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने शव को चिता से उठवा लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गांव नरोली निवासी धर्मेंद्र (17) पुत्र सुरेश पाल का शव सोमवार रात खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। शव मिलने की सूचना पर परिजन व ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने शव को पेड़ से उतरवाया। मृतक धर्मेंद्र अपनी मां गुड्डो देवी के साथ ननिहाल नरोली में रहता था।