फोटो 46 कासगंज एएसपी सुशील कुमार आगरा की भट्टी में नशीले पदार्थ नष्ट कराते । स्रोत: पुलिस मीडि
कासगंज। ऑपरेशन दहन अभियान के तहत पुलिस ने सोमवार को 1.55 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ नष्ट कराए। कोर्ट के आदेश पर एएसपी सुशील कुमार की उपस्थिति में गठित कमेटी की निगरानी में पूरी कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि न्यायालय से जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज 82 प्राथमिकी से संबंधित बरामद नशीले पदार्थों को नष्ट करने का आदेश मिला था। इनकी अनुमानित कीमत 1.55 करोड़ रुपये आंकी गई थी। इसके लिए कमेटी का गठन किया गया था।
नशीले पदार्थों को आगरा स्थित वेस्ट मैनेजमेंट के भस्मक प्लांट में वैज्ञानिक विधि के माध्यम से जलाकर नष्ट किया गया। ताकि पर्यावरण को किसी प्रकार की हानि न हो। एसपी ने बताया कि ऑपरेशन दहन अभियान का उद्देश्य मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। संवाद