फोटो39कासगंज में मुहर्रम पर्व के आयोजन के लिए पुलिस टीम के साथ पैदल मार्च करते एएसपी सुशील कु
कासगंज। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर शाम को शहर में फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार और सदर क्षेत्राधिकारी आंचल चौहान के नेतृत्व में पुलिस बल ने कोतवाली क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, मिश्रित आबादी वाले इलाकों, संवेदनशील स्थलों और ताजिया मार्गों पर पैदल गश्त की।
शहर में मुहर्रम पर्व के आयोजन के लिए पुलिस सतर्क है। पुलिस ने शहर के विभिन्न स्थानों का पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान नागरिकों, धर्मगुरुओं और ताजिया कमेटी के सदस्यों से संवाद किया। पुलिस ने लोगों से मुहर्रम के दौरान शांति, भाईचारा और आपसी सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा।
एएसपी सुशील कुमार ने पुलिसकर्मियों को डयूटी के दौरान पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की गई है, जबकि पीएसी और क्विक रेस्पांस टीम (क्यूआरटी) को भी सुरक्षा में लगाया है। सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि मोहर्रम भाईचारे और अनुशासन का पर्व है। जनपद पुलिस सभी समुदायों के सहयोग से त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने आमजन से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।