फोटो 37 सहावर में मीट व अंडे की दुकानें बंद कराते पुलिस कर्मी। स्रोत: संवाद
सहावर। पुलिस ने बुधवार की रात महाशिवरात्रि कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान मार्ग पर पड़ने वाली मांस, मछली और अंडे की दुकानों को बंद कराया। थानाध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने दुकानदारों और विक्रेताओं को कांवड़ यात्रा के दौरान इन दुकानों को संचालित न करने की हिदायत दी।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के समय ऐसी दुकानें नहीं चलेंगी। पुलिस ने चेतावनी दी कि यदि कांवड़ मार्ग पर कोई भी ऐसी दुकान बिक्री करती पाई गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। महाशिवरात्रि कांवड़ यात्रा 15 फरवरी तक चलेगी। थाना पुलिस ने कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले कस्बा के सोरों रोड, मुख्य चौराहा, कुरैशी मोहल्ला पर स्थित मांस, मछली, और अंडा के दुकानदारों को विशेष रूप से निर्देश दिए हैं।