kasganj: पुलिस ने स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कासगंज में सदर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए स्मैक की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। तस्कर के पास से करीब छह लाख कीमत की स्मैक बरामद की है। इसके अलावा 2.14 लाख की नकदी, एक मोबाइल बरामद हुआ है।
पुलिस ने स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि गश्त चेकिंग के दौरान मोहल्ला बड्डू नगर में एक गली में स्मैक की तस्करी करने के लिए उसी मोहल्ले का तस्कर रिजवान खड़ा हुआ था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रिजवान को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर 2:15 बजे पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस टीम ने गिरफ्तार रिजवान के पास 600 ग्राम स्मैक बरामद की।