फोटो54सदर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी युवक ।स्रोत: पुलिस विभाग
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक पिज्जा प्वाइंट में किशोरी से छेड़छाड़ करने वाले संचालक को पुलिस ने बृहस्पतिवार को बारह पत्थर मैदान से गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि सोमवार को बर्थडे पार्टी के लिए हॉल देखने जाने पर संचालक ने उसे खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया था, फिर छेड़छाड़ की थी। पीड़िता की मां ने सदर कोतवाली में संचालक समेत दो आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली किशोरी (16) का कुछ दिन बाद बर्थडे है। उसने पार्टी के लिए एक पिज्जा प्वाइंट का हॉल एडवांस रुपये देकर बुक कराया था। किशोरी बीती सोमवार की दोपहर को पार्टी के लिए हॉल की सजावट देखने पिज्जा प्वाइंट गई थी। आरोप है कि इस दौरान संचालक लकी उर्फ कौशल ने किशोरी को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया था। इससे वह बेहोश हो गई थी। फिर उससे छेड़छाड़ की थी। घटना के बारे में पता चलने पर आक्रोशित परिजन ने संचालक से मारपीट की थी। मामले में किशोरी की मां ने पिज्जा प्वाइंट संचालक समेत दो आरोपियों के खिलाफ सदर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
मामले में आरोपी संचालक लकी उर्फ कौशल निवासी रामवली कालोनी मोहल्ला जयजयराम को बृहस्पतिवार को बारह पत्थर मैदान से गिरफ्तार कर लिया गया है। - आंचल चौहान सीओ