अमांपुर। क्षेत्र के गांव महदवा में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दोनों पक्षों के घायलों को पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
पहले पक्ष की मंजो देवी का आरोप है कि 24 अक्तूबर को वह अपने बेटों सुनील और रामकुमार के साथ खेत पर काम कर रही थीं। इसी दौरान गांव के सुभाष, संतोष, हरिओम और जगन्नाथ ने लात-घूंसों व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मारपीट में मंजो देवी और उनके बेटे घायल हो गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
वहीं, दूसरे पक्ष के सुभाषचंद्र ने पहले पक्ष के सुनील, अजय, विजय और चरन सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सुभाषचंद्र का आरोप है कि 25 अक्तूबर उनके वृद्ध पिता जगन्नाथ सिंह आरोपियों ने डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इससे वह घायल हाे गए। कोतवाली प्रभारी विकास सक्सेना बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद