फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: फार्मासिस्ट आज सीएमओ कार्यालय पर देंगे धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। फार्मासिस्ट संवर्ग की लंबित मांगों और समस्याओं को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का एलान किया है। प्रदेश संगठन के आह्वान पर जिले के फार्मासिस्ट शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर एक दिवसीय धरना देंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि एसोसिएशन की प्रमुख मांगों में फार्मासिस्ट का पदनाम बदलकर फार्मेसी अधिकारी और चीफ फार्मासिस्ट का पदनाम चीफ फार्मेसी अधिकारी करना शामिल है। इसके अलावा रिक्त पदों पर पदोन्नति, स्थायी वरिष्ठता सूची जारी करने और वेतनमान व ग्रेड पे में सुधार की मांग उठाई जाएगी।

एसोसिएशन फार्मासिस्टों को प्राथमिक उपचार और सीमित दवाएं लिखने का अधिकार देने, नियुक्ति की न्यूनतम योग्यता बीफार्मा या फार्माडी निर्धारित करने तथा स्वास्थ्य केंद्रों पर पद बढ़ाने की मांग भी कर रही है। अस्पतालों तक दवाओं की आपूर्ति की सरकारी व्यवस्था बनाने सहित अन्य मांगें भी ज्ञापन में शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें