फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: एक माह में उखड़ने लगा मानपुर नगरिया-शहवाजपुर मार्ग

विज्ञापन
नगरिया-शहवाजपुर मार्ग की जर्जर हाल सड़क। संवाद
विज्ञापन
सोरोंजी। मानपुर नगरिया से हसनपुर, ग्राम न्यौली और चंदवा-मनिकापुर होते हुए शहवाजपुर जाने वाले मार्ग की सड़क काफी खराब है। करीब एक महीने पहले इस पूरे मार्ग पर जगह-जगह टूटी हुई सड़क का सुधार कार्य कराया गया था। सड़क पर बने गड्ढों को भरने के साथ ही क्षतिग्रस्त हिस्सों को ठीक किया गया था, लेकिन महज एक महीने में ही ग्राम न्यौली के पास सड़क दोबारा उखड़ने लगी है।
विज्ञापन

गांव न्यौली के जयकिशोर, अमर सिंह, बृजेश, वीरेश, विजय सिंह और छत्रपाल आदि ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर सड़क की स्थिति का निरीक्षण करें। निर्माण कार्य में इस्तेमाल किए गए मटेरियल की गुणवत्ता की जांच कराएं। साथ ही सड़क को दोबारा गुणवत्ता के साथ दुरुस्त कराया जाए, ताकि लोगों को इस समस्या से निजात मिल सके। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि पैच वर्क का कार्य कराया गया है। शीघ्र सड़क सही कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें