फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: सामुदायिक शौचालय का संचालन न होने पर लोगों ने जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। मिनी औद्योगिक आस्थान पर बना सामुदायिक शौचालय भारत सरकार के स्वच्छता अभियान को मुंह चिढ़ा रहा है। इस सामुदायिक शौचालय में हर समय ताला लटका रहता है। इसका संचालन नहीं होता। इससे लोगों को शौचालय की सुविधा नहीं मिल पा रही।
विज्ञापन

सोमवार को क्षेत्रीय लोगों ने शौचालय के संचालन की मांग उठाई। दुकानदार शेषपाल का कहना है कि जब से शौचालय बना है तब से ताला लटका हुआ है। आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शफी अहमद का कहना है कि शौचालय का संचालन जरूरी है। रमजान का माह शुरू होेने वाला है। दुकानदारों का यहां शौचालय बंद होने से दिक्कतें होंगी। अशरफ अली और राशिद कुरैशी ने भी शौचालय संचालन की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि शौचालय के निर्माण पर काफी धनराशि खर्च की गई अब इसका उपयोग भी नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें