फोटो15सोरोंजी कोतवाली में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में लोगों की समस्याएं सुनतीं सीओ । संवाद
सोरोंजी। होली एवं ईद त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक कोतवाली परिसर में आयोजित की गई। अध्यक्षता सीओ आंचल चौहान ने की।
सीओ ने कहा कि त्योहार समाज में भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। त्योहारों पर कोई ऐसा कार्य न करें जिससे किसी की भावनाएं आहत हों। मिल जुलकर त्योहार मनाएं। प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र ने कहा कि होली खेलते समय किसी के ऊपर जबरदस्ती रंग न डालें। इस दौरान विकास निर्भय, अतुल बड़गैया, बिट्टू भारद्वाज, हाफिज उवैस, रोहिल राईन आदि मौजूद रहे। संवाद