फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: 10 हजार रुपये दो, तब रखा जाएगा ट्रांसफॉर्मर

विज्ञापन
फोटो01गांव  गंगागढ़ में खेत की सिंचाई न होन से प्रभावित धान की फसल । संवाद
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र स्थित गांव गंगागढ़ में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां पिछले 23 दिनों से ट्रांसफॉर्मर फुंका हुआ है, लेकिन बार-बार गुहार लगाने के बावजूद विभाग ने इसे नहीं बदला है। बिजली आपूर्ति ठप रहने से किसानों के ट्यूबवेल बंद पड़े हैं, जिससे धान की फसल की सिंचाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

गांव गंगागढ़ में सौरभ के खेत के पास रखा ट्रांसफॉर्मर 23 दिन पहले खराब हो गया था। स्थानीय ग्रामीणों सत्यवीर और नारायण देवी ने बताया कि इस एक ट्रांसफॉर्मर से कुल छह ट्यूबवेल जुड़े हुए हैं। बिजली न मिलने के कारण ट्यूबवेल नहीं चल पा रहे हैं, जिससे किसानों के सामने धान की रोपाई और पहले से रोपी गई फसल की सिंचाई का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। पानी के अभाव में फसल के सूखने का डर सता रहा है।
किसानों का आरोप है कि ट्रांसफॉर्मर बदलने के लिए बिजली निगम के लाइनमैन और अवर अभियंता ने 10 हजार रुपये की मांग की। किसानों का दावा है कि पैसे दिए जाने के बाद भी अब तक नया ट्रांसफॉर्मर मौके पर नहीं रखा गया है। जिम्मेदार अधिकारियों की इस तानाशाही और लापरवाही से ग्रामीणों और किसानों में भारी गुस्सा है।
विज्ञापन




फसल बर्बाद हो जाएगी
- ट्रांसफॉर्मर रखवाने के लिए लाइनमैन व जेई ने 10 हजार रुपये की मांग की थी। पूर्व प्रधान रामवीर के माध्यम से 7,500 रुपये जेई को दिए गए लेकिन 11 दिन बीतने के बाद भी न ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला गया।-सौरभ, ट्यूबवेल संचालक
-22 दिन से ट्रांसफॉर्मर फुंका पड़ा है। ट्रांसफॉर्मर रखने के नाम पर 10 हजार रुपये मांगे गए। इसी के कारण अभी तक ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला गया है। धान की फसल सूख रही है, लेकिन विद्युत निगम कर्मी व अधिकारी हमारी बात सुनने को तैयार नहीं है।-राहुल ,किसान ।
-धान की पौध खेत में उखड़ी रखी है। ट्रांसफॉर्मर न रखे जाने से खेत में पानी नहीं भरा जा सका है। इससे धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। -बलवीर, किसान ।
-धान की फसल को समय पर पानी नहीं मिला तो पूरी मेहनत बर्बाद हो जाएगी। विद्युत निगम को किसानों की परेशानी को गंभीरता से नहीं ले रहा। -प्रियंका, किसान ।
-
वर्जन :
-गांव गंगागढ़ में ट्रांसफॉर्मर खराब होने की शिकायत लोगों से प्राप्त हुई है। कर्मियों को ट्रांसफॉर्मर बदलवाने के लिए निर्देश दिए हैं। किसानों से रुपये मांगने के मामले में जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -संतोष कुमार सिंह, एसडीओ विद्युत उपकेंद्र नदरई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें