फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: सर्दी-जुकाम, बुखार और डायरिया के मरीज बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मौसम के बदलाव का असर बुधवार को लोगों की सेहत पर भी दिखाई दिया। हल्की बारिश और ठंडी हवाओं के बाद अस्पतालों में सर्दी-जुकाम, बुखार, सांस और डायरिया के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है। इसका सबसे अधिक असर बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर दिख रहा है।
विज्ञापन

सुबह के समय चली ठंडी हवाओं और हल्की बारिश ने एक ओर मौसम को खुशनुमा बना दिया है। वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को भी बढ़ा दिया है। तापमान में आए उतार-चढ़ाव के कारण स्वास्थ्य समस्याएं तेजी से बढ़ी हैं। अस्पतालों में मरीजों की बढ़ती भीड़ के कारण ओपीडी में भी अतिरिक्त दबाव देखने को मिला।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बुधवार को बुखार के 300, सांस संबंधी समस्याओं के 196 और डायरिया के 67 मरीज विभिन्न अस्पतालों में उपचार के लिए पहुंचे। चिकित्सकों का कहना है कि इस तरह के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि हल्की लापरवाही भी स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि वे ठंडी हवा और बारिश में भीगने से बचें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। साथ ही स्वच्छ और उबला हुआ पानी और संतुलित एवं पौष्टिक आहार लें।
विज्ञापन

वर्जन
मौसम में बदलाव के बाद मरीजों की संख्या में इजाफा देखा गया। इस मौसम में सावधानी की आवश्यकता है। लापरवही खतरनाक हो सकती है।- डॉ. संजीव सक्सेना, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें