फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: खितौली के आरोग्य मंदिर में गंदगी से मरीज बेहाल

Wed, 10 Dec 2025 12:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। गांव खितौली स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर इन दिनों गंदगी और अव्यवस्था से बदहाल है। इलाज के लिए आने वाले मरीज गंदगी से परेशान हैं, लेकिन सक्षम अधिकारी इश ओर ध्यान नहीं दे रहे। केंद्र की बदहाल स्थिति से पीड़ित ग्रामीणों ने जल्द स्थिति में सुधार की मांग उठाई है।
विज्ञापन

गांव के निवासी मुन्ना लाल ने बताया कि इलाज के लिए पूरा गांव इसी स्वास्थ्य केंद्र पर निर्भर है, लेकिन परिसर में फैली गंदगी के कारण मरीजों का इलाज कराना मुश्किल हो गया है।
चिकित्सा सुविधा भले ही हो, लेकिन गंदगी के बीच इलाज कराना किसी जोखिम से कम नहीं है। परिसर में कचरे के ढेर लगे हैं, बदबू से मरीजों का हाल-बेहाल हो जाता है और यहां मरीजों के बैठने तक की व्यवस्था नहीं है। ग्रामीण राजेंद्र और सुनील समेत अन्य ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति सुधारने की मांग की है, ताकि गांव के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन

सहावर सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मशकूर आलम ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर के चारों ओर गांव का कचरा फेंका जाता है।
इसे रोकने के लिए परिसर की सीमा पर छोटी दीवारें भी बनाई गई थीं, लेकिन लोग आज भी वहां कूड़ा डालते हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान से इस संबंध में कई बार अपील की गई, फिर भी समस्या जस की तस बनी हुई है। कूड़े की दुर्गंध से डॉक्टर और मरीज दोनों परेशान रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें