फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गांव में एक साथ निकले 15 फीट लंबे तीन अजगर, दहशत में ग्रामीण; बच्चों और पशुओं की सुरक्षा की सता रही चिंता

Tue, 12 Mar 2024 09:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज जिले में एक गांव में एक साथ 15 फीट लंबे तीन अजगर निकले। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। उन्हें बच्चों और पशुओं की सुरक्षा की चिंता सता रही है। 
विज्ञापन
गांव में एक साथ निकले 15 फीट लंबे तीन अजगर, दहशत में ग्रामीण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज में सादिकपुर मार्ग पर मंगलवार की दोपहर एक साथ तीन अजगर देखे गए। इनकी लंबाई करीब 15 फीट आंकी गई। अजगरों को देखकर ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम पहुंची। साथ ही वन्य जीवों के विशेषज्ञ भी बुलाए गए। टीम अजगरों की तलाश में जुटी लेकिन वह किधर चले गए पता ही न चला।

विज्ञापन


अजगर सहावर-गंजडुंडवारा मार्ग स्थित गढ़का गांव के निकट मिले। एक साथ तीन अजगर मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वह बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित होने लगे। उन्होंने जानकारी वन विभाग को दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने अजगर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें ढूंढ नहीं पाई। इस पर एक्सपर्ट टीम बुलानी पड़ी। 

एक्सपर्ट टीम ने अजगरों का रेस्क्यू करने के लिए उनकी तलाश शुरू की। देर शाम तक टीम अजगर की तलाश में जुटी रही। हालांकि वह किस दिशा में चले गए पता ही नहीं चला। इससे गांव व आसपास के लोगों में और अधिक दहशत हो गई। ग्रामीणों को अपने पालतू पशुओं की भी चिंता सताने रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें