फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बस स्टैंड पर ओवररेटिंग, एआरएम से अभद्रता, पुलिस को तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शहर के रोडवेज बस स्टैंड के बाहर यात्रियों को पानी की बोतलें तय प्रिंट रेट से अधिक कीमत पर बेची जा रही हैं। ओवररेटिंग की शिकायत मिलने पर प्रभारी एआरएम नीरज कुमार ग्राहक बनकर जांच करने पहुंचे। इस दौरान दो दुकानदारों ने उनसे अभद्रता की।
विज्ञापन

बस स्टैंड के बाहर स्थित दुकानों पर दो लीटर वाली पानी की बोतल 27 रुपये के बजाय 30 रुपये में बेची जा रही थी। परिवहन निगम के अधिकारियों तक शिकायत पहुंचने पर यात्रियों की परेशानी को देखते हुए एआरएम नीरज कुमार अपने गार्ड धीरेंद्र सिंह के साथ दुकान पर पहुंचे। जांच में शिकायत सही पाई गई। जब एआरएम ने दुकानदारों से अधिक दाम पर पानी बेचने के संबंध में सवाल किया, तो उन्होंने अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। दुकानदार ने सार्वजनिक स्थान पर स्टाफ और यात्रियों के सामने गाली-गलौज की गई।
एआरएम ने आरोप लगाया कि दुकानदार बाहरी व्यक्तियों को दुकान में बैठाकर शराब का सेवन कराता है। नशे में अराजकतत्व आए दिन डिपो के आसपास यात्रियों से झगड़ते हैं। इस मामले में प्रभारी एआरएम ने दो दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए बिलराम गेट चौकी में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें