फोटो 22 - कासगंज में चेकिंग के दौरान वैन में क्षमता से अधिक बच्चे मिलने पर सीज करने की कार्रवा
कासगंज। मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया गया। कासगंज-सलेमपुर मार्ग, बाईपास, सोरोंजी और कासगंज-सिकंदराराऊ मार्ग पर हुई चेकिंग में एक स्कूल वैन में 30 से अधिक बच्चे बैठे मिले। क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर ले जा रही वैन को एआरटीओ ने सीज कर दिया।
अभियान के दौरान कुल 41 वाहनों के चालान किए गए और सात वाहनों को निरुद्ध किया गया। इनमें पांच ओवरलोड ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रालियां भी शामिल हैं। सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन में 36 चालान किए गए, जबकि पांच अन्य वाहनों के चालान किए गए और दो वाहनों को निरुद्ध किया गया। कार्रवाई में कुल 2.20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। एआरटीओ ने वाहनों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।