फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने दिया धरना

विज्ञापन
फोटो 36 - एसपी कार्यालय के बाहर अवैध शराब के विरोध में प्रदर्शन करती महिलाए। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
मोहनपुरा। गांव अफजलपुर जरेला और मोहनपुरा के आसपास कथित अवैध शराब की बिक्री से नाराज ग्रामीणों एवं महिलाओं ने सोमवार को एसपी कार्यालय के बाहर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन के दौरान लोगों ने क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के दो लोग खुलेआम अवैध शराब बेच रहे हैं जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। युवा तथा छोटे बच्चे इसके गंभीर दुष्प्रभावों की चपेट में आ रहे हैं। इससे पहले, दो दिन पहले जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र लोधी के नेतृत्व में कासगंज कोतवाली पुलिस को शिकायत दी गई थी लेकिन कोई कार्रवाई न होने से ग्रामीणों का रोष बढ़ गया।
धरने की सूचना मिलने पर सोरों कोतवाली प्रभारी लोकेश भाटी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ जल्द कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया जिसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान शशिप्रभा, ज्ञानदेवी, गीता, माला देवी, भूदेवी, ओमनी, मीना, प्रेमलहा, नीरज, सुनीता, नरेश कुमार, रामपाल और कुलदीप सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व महिलाएं उपस्थित रहीं।


वर्जन :

22 अगस्त को टीम ने चौकी पुलिस के साथ गांव में दोनों आरोपियों के यहां सूचना के आधार पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान मौके से अवैध शराब बरामद नहीं हुई। मामले की जांच की जा रही है। - संजय कुमार, आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें