कासगंज। सोरों कोतवाली क्षेत्र में नगला खजी गांव के पास मंगलवार शाम ट्रैक्टर और ईको कार की भिड़ंत में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को भेजी है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब सात बजे नगला खजी गांव के पास ईको कार अनियंत्रित ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में ईको सवार अंकित (20) पुत्र छोटे लाल निवासी नरऊवीर नगर, थाना जलेसर, जिला एटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका साथी रवि कुमार उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वर्जन
युवक को उसका साथी मृत अवस्था में अस्पताल लेकर आया था। चिकित्सकों ने परीक्षण करने के बाद सूचना सोरोंजी पुलिस को दी है। - डॉ. संजीव सक्सेना, सीएमएस