फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: थाने में सफाई और अभिलेखों का रखरखाव व्यवस्थित करें

Mon, 15 Dec 2025 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
ढोलना थाने का निरीक्षण करते डीआईजी प्रभाकर चौधरी व एसपी अंकिता शर्मा। संवाद - फोटो : विकास भवन प्रांगण में प्रदर्शन करते पेंशनर्स एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। अलीगढ़ रेंज के डीआईजी प्रभाकर चौधरी सोमवार देर शाम वार्षिक निरीक्षण के लिए थाना ढोलना पहुंचे। इस दौरान उन्हें अभिलेखों के रख-रखाव और सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिली। इस पर उन्होंने अधीनस्थों को सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने थाने में शस्त्रागार पहुंचकर थाने में मौजूद शस्त्रों को चेक किया। थाने के वांछित अपराधियों के बारे में जानकारी ली और उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। मैस के निरीक्षण के दौरान तैनात रसोइया से वेतन व अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। रसोइया का वेतन में वृद्धि के संबंध में निर्देश दिए। इस दौरान अभिलेखों के रखरखाव को देखा और सभी को क्रमवार व्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश दिए।थाना परिसर की नियमित साफ-सफाई रखने के लिए भी कहा। इस दौरान एसपी अंकिता शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें