फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: स्टॉक में मिला अंतर, दो खाद विक्रेताओं को नोटिस

Mon, 15 Dec 2025 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो38सलेमुपर बीबी में खाद बीज की दुकान का निरीक्षण करते जिला कृ​षि अ​धिकारी । स्रोत:स्वयं
विज्ञापन
कासगंज। जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा ने सोमवार को सोरोंजी, तोलकपुर और सलेमपुर बीबी में उर्वरक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में यूरिया और फास्फेटिक उर्वरकों के स्टॉक की जांच में उर्वरक स्टॉक में अंतर मिलने व अभिलेख उपलब्ध न कराने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। निरीक्षण के दौरान मां लक्ष्मी खाद भंडार सलेमपुर बीबी में उर्वरक स्टॉक में अंतर पाया गया और हनी ट्रेडर्स सलेमपुर बीबी के अभिलेख उपलब्ध न कराने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।जिला कृषि अधिकारी ने उर्वरक विक्रेताओं को सख्त हिदायत दी कि उर्वरकों की बिक्री निर्धारित मूल्य पर ही सुनिश्चित की जाए और किसी भी दशा में मुख्य पोषक तत्वों वाले उर्वरकों के साथ कम प्रचलित उत्पादों की टैगिंग न की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि प्रतिष्ठान में उर्वरक उपलब्ध है तो किसी भी किसान को उर्वरक देने से विक्रेता को मना नहीं करना चाहिए। निरीक्षण के दौरान उपस्थित किसानों को उर्वरकों के विवेकपूर्ण उपयोग, कीट रोग की जानकारी और समुचित नियंत्रण एवं सावधानी के बारे में भी अवगत कराया। साथ ही मौसम के अनुसार कोहरा और पाले से फसलों विशेषकर आलू, दलहनी और तिलहनी फसलों की देखभाल के तरीके बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें