फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: एसआईआर कार्य में बीएलओ के साथ ड्यूटी का विरोध

विज्ञापन
फोटो 14 - तहसील परिसर में एसआईआर कार्य में ड्यूटी लगाने का विरोध करती आशाएं। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
सहावर। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में बीएलओ के साथ ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में बृहस्पतिवार को सहावर तहसील में आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और जिला स्तर पर ज्ञापन सौंपने व प्रदर्शन करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सहावर तहसील सभागार में एसडीएम ने ब्लॉक क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं को एसआईआर कार्य में सहयोग की जानकारी दी, जिस पर उन्होंने अतिरिक्त जिम्मेदारी को लेकर कड़ी आपत्ति जताई।
आशा कार्यकर्ता सीमा सोलंकी, ओमवती, द्रोपा देवी और सीमा देवी ने कहा कि वे सरकारी कर्मचारी नहीं, बल्कि वालंटियर हैं, जिन्हें तय इंसेंटिव मिलता है और निश्चित वेतन नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि पोलियो अभियान, संचारी रोग नियंत्रण, टीकाकरण जैसे कार्यों के बीच अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा रही है जबकि समय से मानदेय व यात्रा भत्ता भी नहीं मिलता।
विज्ञापन

इससे मानसिक व आर्थिक शोषण हो रहा है। मांगों को लेकर आशाओं ने जिला स्तर पर ज्ञापन सौंपने व विरोध की चेतावनी दी। इस दौरान मीरा देवी, सर्वेश कुमारी, कमलेश कुमारी, राजकुमारी, गीता रानी, राजरानी, मुन्नी देवी, कल्पना मिश्रा, जयमाला, माधुरी, संगीता और मंजू सहित अन्य आशा वर्कर्स मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें