फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी न्यूज: हजारा नहर में युवक डूबा, दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया था; तलाश में जुटे गोताखोर

Fri, 28 Aug 2026 09:50 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

दोस्तों ने नहर में डूबते युवक को काफी बचाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। माैके पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कराई। पीएसी की फ्लड यूनिट को भी बुलाया गया है। 
विज्ञापन
माैके पर जानकारी करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन पर्व की देर शाम सदर कोतवाली क्षेत्र में पिकनिक प्वाइंट पर हजारा नहर में नहाने उतरे एटा के चार युवकों में से एक डूब गया। युवक मारहरा के गांव त्रिलोकपुर से दोस्तों के साथ नहर पर घूमने आया था। सूचना पर सीओ सदर मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है। पीएसी की फ्लड यूनिट को घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन


जिला एटा में थाना मारहरा के गांव त्रिलोकपुर निवासी देवराज (21) पुत्र वीरपाल सिंह गांव के रहने वाले दोस्त अंशुल प्रताप (17) पुत्र राधेश्याम, सुमित कुमार (18) पुत्र शिव सिंह, अनुज कुमार (16) पुत्र धीरज कुमार और रंजीत कुमार (19) पुत्र अशोक कुमार के साथ शुक्रवार की शाम हजारा नहर पिकनिक प्वाइंट पर घूमने आए थे। देर शाम करीब 7:45 बजे रंजीत को छोड़कर बाकी चार युवक नहाने के लिए हजारा नहर में कूद गए। इस दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से देवराज गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। 

साथ आए दोस्तों के अनुसार, वह करीब 50 मीटर तक तैरता हुआ नजर आया। इसके बाद वह पानी के तेज बहाव में बह गया। साथियों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर सीओ सदर आंचल चौहान पुलिस बल के साथ पिकनिक प्वाइंट पहुंच गई। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कराई। पीएसी की फ्लड यूनिट को भी बुलाया गया है। युवक के नहर में डूबने की जानकारी मिलने पर उसके पिता वीरपाल सिंह, बड़े भाई कैलाशचंद्र और बहन पिंकी कुमारी भी मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन



एटा से कुछ युवक पिकनिक प्वाइंट पर घूमने आए थे। युवक नहर में नहाते समय उछल-कूद करके वीडियो बना रहे थे। इस दौरान एक युवक नहर में डूब गया। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। युवक की तलाश कराई जा रही है। -ओपी सिंह, एसपी
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें