फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: गोशाला की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने में जुटे अधिकारी

Sat, 11 Apr 2026 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो30सोरोंजी की पचलाना गोशाला का निरीक्षण करते एसडीएम व अन्य अ​धिकारी । स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
कासगंज। पचलाना गोशाला में अव्यवस्थाओं की पोल खुलने पर प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय नजर आए। प्रशासनिक अधिकारियों ने गोशाला पहुंचकर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराईं वहीं बीमार गोवंशों का इलाज कराया गया। गोशाला में विशेष अभियान चलाया गया।शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के एटा-कासगंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद देवेश शाक्य ने आकस्मिक रूप से पचलाना गोशाला का निरीक्षण किया था। इस निरीक्षण के दौरान दो गोवंश मृत अवस्था में मिले जबकि अन्य गोवंश बीमार थे। गोशाला में अन्य अव्यवस्थाएं भी नजर आईं। इस पर सांसद ने गहरी नाराजगी जताई। इसके पश्चात जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने लापरवाही की जांच की। लापरवाही के लिए ग्राम पंचायत सचिव को दोषी मानते हुए निलंबित किया गया। सदर तहसील क्षेत्र के एसडीएम संजीव कुमार ने गोशाला का निरीक्षण किया और बीमार गोवंश का इलाज कराया गया। गोशाला के केयर टेकर को आवश्यक निर्देश दिए गए। शनिवार को गोशाला में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। पशु चिकित्सकों की टीम गोशाला पहुुंची। छह बीमार गोवंशों का उपचार किया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि गोशाला में 6 बीमार गोवंशों का इलाज टीम ने किया है। गोशाला में 438 गोवंश संरक्षित हैं। गोशाला संचालन का जिम्मा ग्राम पंचायत पर है। ग्राम पंचायत सही तरीके से संचालन नहीं कर पा रही है। ऐसी स्थिति में गोशाला के संचालन का जिम्मा अब एनजीओ को सौंपने की प्रकिय्रा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें