फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रोडवेज बस से सफर करने वालों के लिए खुशखबरी...आधे टिकट पर भी मिलेगी पूरी सीट, जारी किए निर्देश

Mon, 23 Jun 2025 08:06 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

रोडवेज विभाग के मुख्य प्रधान प्रबंधक संचालन ने निर्देश जारी किए हैं। इसमें  5 से 12 वर्ष तक के बच्चों का आधा टिकट लेने पर सीट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
रोडवेज बस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवहन निगम की बसों में अब बच्चों का आधा टिकट काटने पर पूरी सीट देनी होगी। निगम की ओर से 5 से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए आधा टिकट लगने का प्रावधान है, लेकिन उन्हें सीट नहीं दिए जाने की शिकायतें लगातार प्रबंधन को मिल रही थीं। इनका संज्ञान लेते हुए मुख्य प्रधान प्रबंधक संचालन ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को निर्देश दिए हैं कि आधा टिकट लेने पर परिचालक बच्चों को सीट उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


इस संबंध में प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक संचालन डीसी पांडेय ने पत्र जारी करते हुए निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 5 से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए सामान्य यात्री टिकट मूल्य के आधे मूल्य पर टिकट जारी किए जाने का प्रावधान है, लेकिन शिकायत मिल रही है कि यात्रा के दौरान इन बच्चों को बस में बैठने के लिए परिचालक द्वारा सीट उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। यह स्थिति बेहद गंभीर है। इसलिए सभी परिचालक और यातायात निरीक्षक को निर्देशित करें कि जिन बच्चों का आधा टिकट लिया गया है उसे परिचालक हर हाल में सीट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

 
विज्ञापन

एआरएम ओम प्रकाश ने बताया कि मुख्य प्रधान प्रबंधक संचालन का पत्र मिला है। इसमें 5 से 12 वर्ष तक के बच्चों का आधा टिकट लेने पर सीट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में डिपो के सभी परिचालकों को निर्देशित करते हुए उन्हें इस पर गंभीरता से अमर करने के लिए कहा गया है। 

ये भी पढ़ें-UP: सड़क पर दंपती में झगड़ा...पति ने पत्नी का किया ऐसा हश्र, तमाशबीन बने रहे लोग; देखकर शर्म भी न आई

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें