फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बिना मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस, दिखाने होंगे दस्तावेज

Fri, 16 Jan 2026 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। अमांपुर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची को त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है।
विज्ञापन

तहसील सभागार में शुक्रवार को बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारियों) के साथ बैठक करते हुए एसडीएम एसएन त्रिपाठी ने निर्देश दिए कि जिन मतदाताओं की अब तक मैपिंग नहीं हो सकी है, उन्हें नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया जाए। एसडीएम ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची का शुद्धिकरण अनिवार्य है।
ऐसे मतदाता जिनकी मैपिंग लंबित है, उन्हें नोटिस के जरिए सूचित किया जा रहा है। नोटिस मिलने के बाद संबंधित मतदाताओं को अपने वैध पहचान पत्रों और आवश्यक दस्तावेजों के साथ तहसील कार्यालय में उपस्थित होना होगा। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की ओर से दस्तावेजों की गहनता से जांच की जाएगी और संतुष्टि होने पर ही उनका नाम सूची में बरकरार रखा जाएगा।
विज्ञापन

बैठक के दौरान बीएलओ को निर्देश दिया गया कि वो ेअपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर नोटिस वितरण का कार्य निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से पूरा करें। यदि निर्धारित तिथि तक कोई मतदाता अपने दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करता है, तो माना जाएगा कि वह संबंधित पते पर निवास नहीं कर रहा है और उसका नाम मतदाता सूची से हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम ने आमजन से भी अपील की है कि वे लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए इस प्रक्रिया में सहयोग करें। बैठक में तहसीलदार संदीप चौधरी सहित तहसील प्रशासन के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें