फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: दस्तावेज पूरे ने मिलने पर कीटनाशक विक्रेताओं को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिला कृषि रक्षा अधिकारी अर्पिता राय ने सोमवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कीटनाशक रसायन विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 12 विक्रेताओं के अभिलेख अपूर्ण पाए गए। इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। पोर्टल पर पंजीकरण न कराने वाले विक्रेताओं को भी नोटिस दिए गए।
विज्ञापन


अधिकारी ने सोरों, जगवंतपुर, भिलौली, सहावर, जमालपुर और याकूतगंज में दुकानों का निरीक्षण किया। इनमें एग्रीजंक्शन वन स्टॉप शॉप सोरों, राधे राधे ट्रेडर्स जगवंतपुर, गौतम खाद भंडार भिलौली शामिल हैं। सहावर में साहू ट्रेडर्स, किसान खाद भंडार, गौतम ट्रेडर्स और वर्मा बीज भंडार के अभिलेख भी अपूर्ण मिले।
जमालपुर में मोहित एग्रीकल्चर सेंटर और खुशबू ट्रेडर्स के अभिलेखों में भी कमियां पाई गईं। याकूतगंज में आईएफएफडीसी किसान सेवा केंद्र, मां दुर्गा बीज भंडार और गणेश बीज भंडार के अभिलेख भी अधूरे थे।
विज्ञापन



पंजीकरण और कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान दुकानों के पंजीकरण भी जांचे गए। जिन विक्रेताओं ने अभी तक पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराया है, उन्हें अंतिम चेतावनी दी गई है। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि बिना पंजीकरण के व्यापार करते पाए जाने पर लाइसेंस मौके पर ही निरस्त कर दिया जाएगा। साथ ही, उनके स्टॉक को भी जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। इस निरीक्षण में पटल सहायक जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें