फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गंगा में डूबा युवक 11 दिन बाद भी लापता, परिजनों की बढ़ी चिंता; तलाश में जुटे गोताखोर

Thu, 18 Jun 2026 06:23 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

युवक श्मशान घाट वाले हिस्से की ओर स्नान करते समय अचानक गहरे पानी में चला गया। तेज बहाव के कारण डूबकर लापता हो गया। पुलिस,पीएसी की फ्लड यूनिट और गोताखोरों ने उसकी तलाश की, लेकिन अब तक उसे गंगा से बरामद नही किया जा सका। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के कादरगंज गंगाघाट पर गंगा स्नान के दौरान 7 जून को डूबे बदायूं निवासी युवक सूरज (26) का 11 दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस, पीएसी की फ्लड यूनिट और गोताखोर लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। युवक के गंगा से बरामद न होने से परिजन परेशान हैं।
विज्ञापन


जिला बदायूं के थाना कादरचौक अंतर्गत गांव ककोड़ा निवासी सूरज पुत्र नन्हे 7 जून की दोपहर अपने दोस्तों के साथ कादरगंज गंगाघाट नहाने के लिए पहुंचा था। सूरज श्मशान घाट वाले हिस्से की ओर स्नान करते समय अचानक गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव के कारण डूबकर लापता हो गया। पुलिस,पीएसी की फ्लड यूनिट और गोताखोरों ने उसकी तलाश की ,लेकिन उसे गंगा से बरामद नही किया जा सका। 

इसके अलावा पुलिस और परिजन ने फर्रुखाबाद के कंपिल तक युवक की तलाश के लिए प्रयास किए। इसके बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। युवक के बरामद न होने से परिजन परेशान हैं। सिकंदरपुर वैश्य थानाध्यक्ष चंचल सिरोही ने बताया कि पीएसी की फ्लड यूनिट व गोताखोर की मदद से उसकी तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। युवक की तलाश के लिए प्रयास चल रहे हैं। गंगा के किनारे के इलाके और फर्रुखाबाद के कंपिल क्षेत्र में भी उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें