फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: खाद, न बीज, कागजों में चल रहा अमांपुर सहकारी संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमांपुर। किसानों को सुविधाएं देने की तमाम कवायद सिस्टम की अनदेखी के कारण अधूरी है। अमांपुर स्थित सहकारी संघ का भवन पोर्टल पर संचालित है मगर हकीकत यह है कि यह भवन करीब 7 साल से बंद पड़ा है। इसके भवन की छत और दीवारें तक ढह चुकी हैं। ऐसे में यहां से मिलने वाले लाभ भी किसानों को नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम समाज की 265 वर्ग मीटर भूमि पर बना भवन खंडहर बन चुका है। इससे इलाके के किसानों को खाद और बीज का वितरण नहीं हो पा रहा है। वास्तविकता यह है कि भवन की जगह यहां झाड़ियां और खंडहर भवन के अवशेष बचे हैं, जबकि ऑनलाइन पोर्टल पर यह समिति पूरी तरह क्रियाशील नजर आती है। इस बाबत सहकारी संघ के सचिव नवीन पाराशर का कहना है कि उनके पास सहावर, बढ़ारी, अमांपुर, मोहनपुर और गोरहा पांच सहकारी संघों का चार्ज है। इनमें चार स्थानों पर संघ संचालित हैं, जबकि अमांपुर का भवन खंडहर हो चुका है। भवन निर्माण के लिए बजट का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। यहां दो राशन डीलरों का अटैचमेंट है लेकिन खाद और बीज का वितरण बंद है।

पहले हमें इस संघ से बिना नकद पैसा लगाए सवाया प्रणाली पर गेहूं-मक्का का बढ़िया बीज उधार मिल जाता था। अब हमें बाजार से महंगे दाम पर बीज खरीदना पड़ रहा है। - अनिल सोलंकी, किसान
विज्ञापन

मौके पर न तो बैठने के लिए ऑफिस है और न ही छत बची है। चारों तरफ मलबा और झाड़ियां हैं। इसके बावजूद विभाग के पोर्टल पर बिल्डिंग को 100 प्रतिशत सही दिखाया जा रहा है। - अमानत खान, किसान
इमारत खंडहर होने के कारण संघ पूरी तरह ठप पड़ा है। इससे छोटे और मध्यम किसानों को बुवाई के समय भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है। - इबरत खान, किसान
वर्जन


कर्मचारियों की कमी के कारण समितियों व संघ का संचालन प्रभावित हो रहा है। कर्मियों इसी वजह से अमांपुर संघ कार्यालय नहीं खुल पा रहा। भवन के नए सिरे से निर्माण कराने के लिए तैयारियां चल रही हैं। - अशोक कुमार, एआर को-ऑपरेटिव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें