फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: मां चामुंडा मंदिर से निकली खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा

विज्ञापन
फोटो 40 -पटियाली सीएचसी पर जांच करने पहुंची ब्लॉक क्षेत्र स्टेट रिव्यू मिशन टीम। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
कासगंज। शहर में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। श्री खाटू श्याम बाबा की पैदल निशान यात्रा का शुभारंभ मां चामुंडा मंदिर से विधिवत रूप से किया गया। यात्रा को महंत दुष्यंत गौतम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद हजारों श्रद्धालु हाथों में बाबा के निशान लेकर भक्ति भाव के साथ शहर के प्रमुख बाजारों से होते हुए पैदल शोभायात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान पूरा शहर बाबा श्याम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। जगह-जगह श्रद्धालुओं में उत्साह और उमंग देखने को मिली। भक्ति गीतों और मधुर भजनों की धुन पर भक्त झूमते-नाचते नजर आए। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालुओं ने भाग लेकर अपनी आस्था प्रकट की।
पैदल निशान यात्रा का समापन मोरबी धाम स्थित लुहर्रा मंदिर में हुआ। महंत दुष्यंत गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि मोरबी धाम खाटू श्याम बाबा मंदिर में 20 तारीख को सुबह 10 बजे से भव्य श्याम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। 21 तारीख को विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें